सामाग ग्रुप द्वारा लगे स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों ने कराई जांच

सामाग ग्रुप द्वारा लगे स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों ने कराई जांच
हापुड़। सामाग ग्रुप (एसडी फाउंडेशन नोएडा) (सामाग ग्रुप) के द्वारा एक निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम श्यामनगर स्थित शिव मंदिर पर किया गया। इस शिविर में आस-पास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उचित परामर्श दिया। शिविर में रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन, थायरॉइड, एलर्जी, अस्थमा एवं फेफड़ों सहित कई जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर में करीब 150 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। सामाग ग्रुप के प्रतिनिधि हेमराज त्यागी ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे ताकि समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता का स्तर ऊंचा उठ सके। इस अवसर पर गौरव चैहान, शुभनीश त्यागी, हर्षदीप त्यागी, आयुष त्यागी, सत्यम शंखधर एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।












