ATMS College of Education Menmoms
Astrology

साप्ताहिक राशिफल (12-18 जुलाई) : कन्या, मकर और मीन राशि वालों के प्रमोशन का बनेगा प्रबल योग, जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह

16 जुलाई को कर्क संक्रांति हैं। यानी सूर्य कर्क राशि में गोचर कर सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से जातक को जीवन में सफलता या धन लाभ होता हैं। ग्रहों के कारण 12 से 18 जुलाई तक कुछ राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे जबकि कुछ राशि वालों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जानें पं. राघवेंद्र शर्मा के अनुसार 12-18 जुलाई तक के बीच ग्रहों की स्थिति से आपके व्यापार, कार्यक्षेत्र, वैवाहिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर क्या असर होगा-

मेष : मानसिक शांति तो रहेगी परंतु असंतोष भी रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कुटुंब की किसी महिला से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं, भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें, वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष : नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वस्त्रों व गहनों के प्रति रूझान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं। आत्म सयंत रहेंख, वाणी में सौम्यता रखें, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य में परिश्रम की अधिकता अधिक रहेगी।

कर्क : मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आठ जुलाई से क्रोध में कमी आ सकती है। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। 15 जुलाई से स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्चों में कमी आएगी, परंतु मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। 18 जुलाई के बाद माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आठ जुलाई के बाद कारोबार में निवेश कर सकते हैं।

सिंह : भवन सुख का विस्तार होगा, मात-पिता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, संतान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा, नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

कन्या : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों के  प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मानसिक शांति तो रहेगी लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभावित है।

तुला: मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें, क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे, शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, संचित धन भी बढ़ेगा लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : अपनी भावनाओं में वश में रखें, आत्म संयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में शांति रहेगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का र्सांनध्य व सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु : मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें। धर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, इच्छाविरुद्ध कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, संतान को कष्ट रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।

मकर : संपत्ति से आय में वृद्धि होगी, माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख का विस्तार संभव है।

कुंभ : माता का सांनिध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, लेखनादि कार्यों से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन : धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे, संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन की प्राप्ती हो सकती है, यात्रा लाभप्रद रहेगी।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page