News
सांप के डसने से नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

सांप के डसने से नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग युवती को सांप ने डस लिया, जिससे इलाज से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के कोटा हरनाथपुर गांव निवासी
पदम सिंह की पुत्री रूबी (15) परिजनों के साथ मंगलवार देर रात में सो रही थी। देर रात किसी समय रूबी को सांप ने डस लिया। उस समय परिजनों ने इसे चूहे या किसी अन्य कीट का काटना समझकर ध्यान नहीं दिया और सो गए। सुबह जब रूबी की तबीयत अचानक बिगड़ी और कमरे में सांप दिखाई दिया, तब परिजनों को मामले की गंभीरता समझ आई। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही रूबी की मौत हो गई।
रूबी अपने परिवार की सबसे बड़ी संतान थी और सभी की लाडली थी। उसकी मौत से मां संगीता सदमे में हैं, जबकि भाई विक्रांत और अनिकेत तथा बहन शैली का रो-रोकर बुरा हाल है। रूबी का जन्मदिन 8 जुलाई को ही मनाया गया था। मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।












