ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

पूर्व कर्मचारी पर व्यापारी ने लगाया 6 लाख रुपए हड़पने का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक दुकान के मालिक ने अपने पूर्व नौकर पर दुकान के माल की कलेक्शन के 6 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।जानकारी के अनुसार हापुड़ केगढ़ रोड स्थित राधिका आटो ट्रेडर्स के स्वामी अभिनव गुप्ता ने बताया कि उनकी फर्म पर बुलन्दशहर निवासी कुशल कुमार मार्केटिंग, सप्लाई और कलेक्शन का कार्य कर रहा था। उसे बुलंदशहर, शिकारपुर और सिकंदराबाद क्षेत्र की पार्टियों से छह लाख रुपये लाकर फर्म के खाते में जमा नहीं किए थे।

पीड़ित ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 को थाना हापुड़ देहात में आरोपी ने समझ के दौरान लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकार की थी और जल्द ही रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद, अब आरोपी धनराशि लौटाने से साफ इंकार कर रहा है।

थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page