ATMS College of Education Menmoms
GhaziabadNews

सर, मुझे बचा लीजिए, ये मेरा दुपट्टा खींचकर मुझे बर्बाद करने की धमकी दे रहा

हिबाबाद। साहब मुझे मनचले से बचाओ, कंपनी आते-जाते वह सड़क पर सरेराह मेरा दुपट्टा खींचकर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर फोटो वायरल कर बर्बाद करने की धमकी देता है। लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक सरकारी कंपनी में काम करने वाली युवती ने पुलिस को मनचले के खिलाफ छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है

युवती कौशांबी थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। वह एक सरकारी कंपनी में कार्यरत है। उसका आरोप है कि एक मनचला उसे आते-जाते परेशान करता है। हाथ पकड़कर दुपट्टा खींचता है। वह उसकी गंदी हरकतों का विरोध करती है तो आरोपी उसके निजी फोटो वायरल करने की धमकी देता है। अब आरोपी ने उसके फोन पर गंदे वीडियो व मेसेज भेजना शुरू कर दिया है। आरोपी अपने दोस्तों से भी उसका पीछा कराता है। युवती उसकी हरकतों से परेशान होकर मानसिक प्रताड़ना झेल रही है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वह फोन बंद करके भाग गया है, लेकिन उसकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page