बोगस फर्मों से फर्जी लेनदेन दिखाकर लगभग 4 करोड़ रुपए की आईटीसी हड़पी, 1.11 करोड़ का माल सीज

बोगस फर्मों से फर्जी लेनदेन दिखाकर लगभग 4 करोड़ रुपए की आईटीसी हड़पी, 1.11 करोड़ का माल सीज
हापुड़।
थाना धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक स्क्रैप कारोबारी फर्म ने बोगस फर्मों से फर्जी लेनदेन दिखाकर लगभग 4 करोड़ रुपए की इनपुट टैक्स क्रेडिट का गबन किया। एसजीएसटी विभाग की विशेष जांच शाखा एसआईबी ने कार्रवाई करते हुए फर्म का 1.11 करोड़ रुपए का माल सीज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित
पुरानी बैटरियों को गलाकर लीड इंग्ट और प्लास्टिक अलग कर बैटरी स्क्रैप का कारोबार करने वाली यूएचएम एलॉयज नाम की फर्म है। एसआईबी की जांच में पता चला कि फर्म ने जिन कंपनियों से माल खरीदना दिखाया, वे या तो बंद हो चुकी हैं या उन्होंने कोई खरीद की ही नहीं।
एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में फर्म से 32 लाख रुपए तत्काल वसूल किए गए हैं। यह फर्म वित्तीय वर्ष 2024-25 में एसजीएसटी विभाग के खंड तीन में पंजीकृत हुई थी।












