M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सरस्वती कॉलिज ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने प्राइमरी स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

सरस्वती कॉलिज ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट्स ने प्राइमरी स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

सरस्वती कॉलिज ऑफ नर्सिंग, अनवरपुर, जिला हापुड़ में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरस्वती कॉलिज ऑफ नर्सिंग सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग के द्वारा ग्राम मुकीमपुर के प्राइमरी स्कूल में स्वच्छता ही सेवा है के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग कॉलिज की प्रधानाचार्या प्रो० आर० मनोहरी एवं उपप्रधानाचार्या प्रो० श्रीमती ऊषा रानी के मार्गदर्शन में ग्राम मुकीमपुर के प्राइमरी स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में सफाई के साथ-साथ छात्रों के लिए हाथ धोने की प्रक्रिया को दर्शाते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम में सरस्वती कॉलिज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी ने प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ए०बी०वी०एम०यू० द्वारा दी गई प्रतिज्ञा भी ली। इसके पश्चात् सरस्वती कॉलिज ऑफ नर्सिंग द्वारा स्कूल स्टॉफ व सभी छात्र/छात्रओं को जलपान भी कराया गया। प्राइमरी स्कूल की छात्रा कु० रीता को उपहार भी दिया गया। उक्त छात्रा द्वारा हाथ धोने की प्रक्रिया को सही तरीके से दोराया गया। सरस्वती कॉलिज ऑफ नर्सिंग, अनवरपुर द्वारा प्रशंसा के प्रतीक के रूप में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उपहार दिया गया। अंत में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को स्वचछता के लाभों एवं स्वास्थ्य सम्बंधी जानाकरी दी और बताया कि हमे अपने आप को व आस पास के वतावरण को किस प्रकार स्वच्छ रखना चाहिए।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ० जे० रामाचन्द्रन, उपाध्यक्षा राम्या रामाचन्द्रन जी ने, छात्र/छात्राओं को स्वचछता के प्रति जागरूकता की सराहना की तथा सरस्वती कॉलिज ऑफ नर्सिंग द्वारा किये गये स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की प्रशसा भी की गई।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page