HapurNewsUttar Pradesh
घर लौट रही महिला से कुंडल-बाली की ठगी

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी महिला हसमती से दो ठगों ने सोने के कुंडल और बाली उतरवा कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार हसमती शनिवार को पुरानी दिल्ली रोड स्थित दवा दुकान से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अंबेडकर गेट के पास बाइक पर सवार दो युवक पीछे-पीछे आए और महिला को बातचीत में उलझा लिया। कुछ ही देर में
आरोपियों ने चालाकी से महिला के कानों के कुंडल और बाली उतरवा लिए। घटना के बाद महिला अचानक बेहोश हो गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।












