ATMS College of Education Menmoms
News

सरकारी अस्पताल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

सरकारी अस्पताल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के
सीएचसी परिसर में शराब के जाम छलकने का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल होने पर जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही।

गढ़ के मीरा रेती क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग गिलास में शराब भरकर आपस में जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र से जुड़े लोगों में चर्चा का विषय बनने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल हो रही संबंधित वीडियो में कई युवक मेज पर बोतल और गिलास में शराब भरकर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार मंडल
अध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने सीएचसी के अंदर खुलेआम जाम छलकाए जानेका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है,परंतु अगर सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल हो रहा है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराकर कड़ी विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page