पिता के एक लाख रुपये बेटे ने दोस्तों संग उड़ाए, बेटे सहित चार गिरफ्तार, नकदी, तमंचा और दो बाइक बरामद, नई बाइक खरीदने जा रहे थे पीड़ित

पिता के एक लाख रुपये बेटे ने दोस्तों संग उड़ाए, बेटे सहित चार गिरफ्तार, नकदी, तमंचा और दो बाइक बरामद, नई बाइक खरीदने जा रहे थे पीड़ित
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में नई बाईक खरीदने आए एक ग्रामीण के एक लाख रुपए चोरी होने का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल पीड़ित के बेटे सहित चार दोस्तों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम, बाईक, तंमचें बरामद किए।
गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी सतीश बैंक से एक लाख रुपये निकालकर गुरुवार शाम को नई बाइक खरीदने जा रहे थे। पिलखुवा क्षेत्र में शौच के लिए रुकने के दौरान उन्होंने रुपयों से भरा बैग बाइक पर टांग दिया। तभी दो बाइक पर सवार चार युवक मौका पाकर बैग लेकर फरार हो गए।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पीड़ित के बेटे गौरव के साथ गांव मुकीमपुर निवासी विक्की उर्फ ब्रेट ली, मनीष और डूहरी निवासी अमित को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में गौरव ने कबूला कि उसने मौज-मस्ती और खर्चों के लिए साथियों संग मिलकर पिता के रुपये चुराने की योजना बनाई थी। उसे पता था कि पिता बैंक से पैसे निकालकर बाइक खरीदने जा रहे हैं।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विक्की उर्फ ब्रेट ली पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 11 केस दर्ज हैं। वहीं गौरव पर भी चार मामले पहले से दर्ज हैं।












Ahaa, itts fastidious diecussion regarding thos
paragraoh aat ths plce at ths weblog, I have read aall that,so noww me
alsso commenting att this place. ofvd9wuaptu2fom3x6w8
Doess your website have a cntact page? I’m haaving
prkblems loating itt but, I’d like too send yoou ann email.
I’ve goot soe suggestiions ffor your bllog yyou mijght bee interested iin hearing.
Either way, great site aand I loook forwarrd to seing it improve ovwr time.
ofvd9wuapt5pax56btqx