M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बचे हुए ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी को ‘पहले आओ पहले पाओ’ योजना के तहत बेचेगा प्राधिकरण – वीसी मुकेश चन्द्र

बचे हुए ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी को ‘पहले आओ पहले पाओ’ योजना के तहत बेचेगा प्राधिकरण – वीसी मुकेश चन्द्र

हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 76वीं बोर्ड बैठक मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के रिक्त भवनों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित मूल्यों पर ‘पहले आओ पहले पाओ’ योजना के तहत बेचने का निर्णय लिया गया।

प्राधिकरण क्षेत्र में रामा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और अन्य शिक्षण संस्थाओं के लिए खरीदी गई भूमि के भू-उपयोग परिवर्तन का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके अतिरिक्त, धौलाना तहसील के ग्राम खेड़ा में ट्रांसपोर्ट नगर के भू-उपयोग को औद्योगिक भू-उपयोग में बदलने की भी स्वीकृति दी गई।

हापुड़ महायोजना-2031 के अंतर्गत प्रस्तावित क्षेत्रीय पार्क और खुले क्षेत्र को आवासीय भू-उपयोग के साथ स्वैप करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसमें ग्राम सबली, रामपुर और हापुड़ खास के विभिन्न खसरा नंबरों में कुल 6.1654 हेक्टेयर भूमि शामिल है। यह प्रक्रिया भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 के अनुसार पूरी की जाएगी।



मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में संचालित हरिपुर आवासीय योजना से जुड़ी अतिरिक्त भूमि खरीदने और पूरी परियोजना को शासन से स्वीकृति दिलाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास (विकास शुल्क का निर्धारण, उग्रहण एवं संग्रहण) तृतीय संशोधन नियमावली-2026 को लागू करने, विकास प्राधिकरणों में लागू भवन एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशन्स 2025 में संशोधन करने और प्राधिकरण सेवा में मृतक आश्रित नियमावली लागू करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर ने कहा कि इन फैसलों से हापुड़-पिलखुवा क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा, व्यवस्थित आवास विकास, हरित क्षेत्रों का संरक्षण और शहरी विस्तार को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण अब इन स्वीकृत प्रस्तावों को तेजी से जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में कार्य करेगा। बैठक में प्राधिकरण की वीसी मुकेश चंद, डीएम कविता मीना, प्रभारी सचिव अमित कादियान, प्राधिकरण के सदस्य मुनेश त्यागी, महेश अग्रवाल समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page