साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख रुपए
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से एक लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़ क्षेत्र के दौताई गांव निवासी राजेन्द्र के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बताकर खाते की केवाईसी अपडेट करने की बात कही। बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़ित से ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।कुछ ही देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर खाते से लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब तक वह समझ पाता, तब तक करीब एक लाख रुपये खाते से निकल चुके थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












