M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

ठगों ने महिलाओं से की समूह लोन के नाम पर लाखों की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक दर्जन महिलाओं से समूह लोन के नाम पर ठगों ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के मोहल्ला शिवचरणपुरा की भाग्यश्री, मोनिका, अयोध्यापुरी की मुनेश देवी, किशनगंज को रजनी, प्रेमवती, उमा सैनी, दीपार, गीता, अहाता सादक आली की नीलम, मीनाक्षी रोड़ की सविता ,शीला व नवी करीम की सीया ने बताया कि व घर-घर में काम करके अपना व स्वजन का पालन-पोषण करती हैं। अहाता सादक अली, चडी रोड की एक महिला व उसकी बहन का सभी के घर कारते आना-जाना था। आरोपी महिला ने बताया कि उसकी बहन को बैंकों में अच्छी जान-पहचान है। वह महिलाओं को समूह लौन दिलाते है।

सभी ने अपनी जरूरत बताते हुए उससे मदद मांगी। इसके बाद दोनों बहनों ने सभी से आधार कार्ड, पेन बाई, चेह व फोटो मांगे। दो दिन बाद दोनों ने सभी को अपने घर बुलाया। वहां दो अज्ञात महिलाएं और चार व्यक्ति मौजूद थे। दोनों ने
छह व्यक्तियों को तथाकथित उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक के महिला समूह लोन का एजेंट बताया गया।

एजेंटों ने सभी से बैंक अकाउंट खोलने के फार्म पर हस्ताक्षर या अंगूठा लगवाया। इसके बाद लोन के
कागजात पर हस्ताक्षर करवाने के लिए सभी को बैंक बुलाया। बैंक मैनेजर ने बताया कि एजेंट लोन की किस्तें घर-घर जाकर लेंगे।



हस्ताक्षर के बाद एजेंटों ने कहा कि लोन पास होते ही उन्हें सूचना दे दी जाएगी। कुछ दिनों बाद आरोपितों
ने सभी को पासबुक व एटीएम लेकर बुलाया और कहा कि उनका सिविल स्कोर कम होने से लोन निरस्त हो गया है। इसी बीच दोनों बहनों ने शादी में जाने की बात कहकर पीड़ित गीता से उसके सोने के कुंडल ले लिए।



पीडित महिलाओं ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले एजेंट उनके घर आए व लोन की किस्तै मागी। यह सुनकर उन्हें झटका लगा। एजेंटों ने बताया कि उनके नाम पर बैंक लोन लिया गया है। आरोपित दोनों बहन लोन की किस्तें जमा नहीं कर रही है। पीड़िता ने आरोपी बहनों से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह एजेंटों की मदद से सीधी-सादी महिलाओं को फंसती है और उनके दस्तावेज लेकर लोन निकालती है और रुपये बांट लेती है। गीता ने कुंडल मागे ती आरोपिती ने उन्हें सराफा बाजार में बेचने की बात काहीं। एजेंटों ने भी पीडित महिलाओं को धमकाया कि वह घर का सामान बेचकर भी लोन की वसूली करेंगे। अब आरोपित दोनों बहन पीड़ित महिलाओं की हत्या की धमकी दे रही हैं।



थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page