M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

महिला की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका शव पहने थी सोने की ज्वेलरी, मांग में सिंदूर

महिला की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका शव पहने थी सोने की ज्वेलरी, मांग में सिंदूर

मेरठ

लोहियानगर थाना क्षेत्र में फफूंडा कट के समीप मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर महिला की हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस की प्रथम जांच में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने शिनाख्त के किए प्रयास

शुक्रवार की देर रात मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर फफूंडा कट के पास सड़क किनारे एक महिला पड़ी हुई थी। हाईवे से गुजरते वाहनों की रोशनी में महिला को पड़ा देखकर एक वाहन के चालक ने पास स्थित मंडप में पहुंचकर जानकारी दी।



मंडप पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को एंबुलेंस में डालकर मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



सीओ अमित राय ने बताया कि प्रथम जांच में लग रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके नाक और मुंह से खून आ रहा था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला ग्रे रंग का शूट और सोने की ज्वेलरी पहने हुए थी। मांग में सिंदूर भरा हुआ था। महिला की उम्र भी 48 साल के करीब बताई जा रही है।



रात को 12 बजे हुई महिला की हत्या

सीओ ने बताया कि प्रथम जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या रात को 12 बजे के करीब की गई। जब महिला हाईवे किनारे पड़ी, तब उसका उसका शरीर गर्म था। लग रहा था कि महिला की सांसे चल रही है। तत्काल उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page