ATMS College of Education Menmoms
News

शहर में 5 हजार लोगों तक बांटे प्रतिज्ञाओं के पर्चे

प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञाओं के पर्चे कांग्रेसियों ने शहर में वितरित किए

हापुड़। कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञाओं के पर्चे शहर में वितरित किए। इससे पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में शहर में पर्चे बांटने का अभियान चलाया गया और शहर में करीब 5 हजार लोगों को पर्चे वितरित किए गए। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञाओं के पर्चे शहर शहर,गांव गांव में वितरित किए जा रहे हैं और ये अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि हर परिवार में प्रियंका गांधी जी के प्रतिज्ञाओं के पर्चे घर घर तक बांटने का अभियान जोरों से चलाया जा रहा हैं। पर्चे बांटते समय लोगों से पर्चे में दिए गए हेल्पलाइन लाइन पर मिस्ड कॉल लगाने के लिए महंगाई के खिलाफ अपना पुरजोर समर्थन करने के लिए भी कहा गया।
पर्चें बांटने वालो में राहुल शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी,जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर,नरेश कुमार भाटी,सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, अमित सैनी,देवेंद्र कुमार,जितेंद्र सिंह,निसार पठान, जस्सा सिंह, लोकेश बरवाल,सद्दाम,सविता गौतम,कुसुम लता,विवेक शर्मा, आईसी शर्मा,अशोक कुमार मुर्गे वाले,फरदीन आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page