ATMS College of Education Menmoms
News

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा समापन समारोह में डाक्टर सुमन अग्रवाल सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ समापन, डाक्टर सुमन अग्रवाल सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, ट्रैफिक नियमों के पालन करनें से रोकी जा सकती है दुर्घटनाएं – सीओ ट्रैफिक

, हापुड़।

परिवहन विभाग द्वारा चलाएं जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन समारोह मेरठ रोड़ स्थित दीप उत्सव में आयोजित हुआ। जिसमे सीओ ट्रैफिक व परिवहन अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाते हुए अभियान में उल्लेखनीय योगदान देनें वालें लोगों, पुलिसकर्मियों व अन्य को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के पालन करनें से दुर्घटनाओं को कम व रोका जा सकता है ।
यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने तथा छोटी-मोटी सावधानियां बरतने से हम स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं।

एआरटीओ प्रशासन छवि दीक्षित ने कहा कि सड़क पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से होती है। इन्हें रोकने के लिए वाहन चलाते समय प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा निमयों का पालन करना होगा।

पीटीओ आशुतोष उपाध्याय व टीआई उपदेश कुमार ने कहा कि वाहनों का संचालन करते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें। तेज गति से वाहन न चलाएं, किसी प्रकार के स्टंट करने से बचें तथा यातायात संकेतांकों का स्वयं पालन करें। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन नरेश कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ सुनील कुमार ने कहा कि समाज में नई चेतना और जागृति पैदा करने में स्कूली बच्चे काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों के साथ आस-पड़ोस तथा नाते-रिश्तेदारों को भी सही राह दिखा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की वे अपने घरों में लोगों को बाइक चलाने में हेलमेट का उपयोग करने तथा दो से अधिक की सवारी नहीं करने की बात बतायें।
कार्यक्रम का संचालन आरके तिवारी ने किया। इस दौरान सिम्भावली निवासी अरविंद ने कठपुतलियों का मंचन कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में परिवहन अधिकारियों ने अभियान में अपना योगदान देनें वालें ट्रैफिक व पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों,शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डाक्टर सुमन अग्रवाल,सब इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ,समाजसेवी दानिश कुरेशी , को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page