ATMS College of Education Menmoms
News

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए सूक्ष्म निरीक्षण टीम गठित, ब्लैक स्पॉट का सूक्ष्म निरीक्षण टीम करेंगी निरीक्षण, हादसे रोकने के लिए बनेगी योजना


हापुड़।
डीएम प्रेरणा शर्मा ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए 24 ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करने के लिए सूक्ष्म निरीक्षण टीम का गठन किया। इस टीम में एआरटीओ प्रवर्तन, एक्सईएन पीडब्लूडी, सीओ ट्रेफिक व एचएचआई की टीम को शामिल किया गया। डीएम सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रही थी।
डीएम ने कहा कि जून माह में ही स्कूल बसों की जांच कर ली जाए। इसपर एआरटीओ प्रवर्तन आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि जनपद में 352 स्कूली वाहन है। इनमें 46 वाहनों की फिटनेस नहीं हुई है। एक अप्रैल से परिवहन विभाग इन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसपर डीएम ने कहा कि इसी के साथ बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही की जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। किसी भी हाल में सड़क किनारे ट्रक न खड़े हो।
डीएम ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सरकार अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों की सूची भी बनाई जाए। अगर सड़क दुर्घटना होने पर कोई मरीज प्राइवेट अस्पताल में जाना चाहता है, तो उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जाए। डीएम ने यह भी कहा कि ओवर लोड वाहनों पर परिवहन विभाग कार्यवाही करें। इसके लिए प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाई जाए। ताकि सड़क दुर्घटना को रोका जा सकें।
इस मौके पर एसडीएम सदर सुनीता सिंह, सीओ ट्रेफिर स्तुति सिंह, सीएमओ डा.सुनील कुमार, पीडी एनएचएआई, डीआईओएस, खंड शिक्षा अधिकारी आदि शामिल रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page