M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

मुकदमे की पैरवी करने आए एक वकील पर वादी और चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया

मुकदमे की पैरवी करने आए एक वकील पर वादी और चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया

हापुड़, 
वाद की पैरवी के लिए आए एक वकील पर वादी और चार अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। पीड़ित वकील ने हापुड़ कोतवाली में एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कासिम खान एडवोकेट पुत्र जमील अहमद निवासी मौ.अजीजाबाद औरंगाबाद, बुलंदशहर ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि वह पेशे से अधिवक्ता है और जिला एवं सत्र न्यायालय बुलन्दशहर में विधि व्यवसाय करता है । एक वाद की पैरवी के लिये वह महिला थाना
जिला हापुड़ आया हुआ था । दोपहर करीब 1 बजे मुकदमे का वादी रहीसुद्दीन पुत्र मसीतुल्ला निवासी मोहल्ला मजीदपुरा एवं 4 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ अभ्रद व्यवहार करते हुए बुरी तरह मारपीट की और गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गये। लोगों को आता देख रहीसुद्दीन व अज्ञात व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुआ भाग गये। वह 1.30 बजे अपनी गाड़ी से घर को जा रहा था तो जैसे ही महिला थाने से बाहर निकला तो सभी आरोपियों ने उसकी गाड़ी रोककर अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया । वह जैसे तैसे अपनी जान बचाकर वापस महिला थाना पहुंचा और 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page