ATMS College of Education Menmoms
News

सड़क दुर्घटना में हुई महिला कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को एसपी सहित पुलिसकर्मी ने सलामी देते हुए दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा शव

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ पर तैनात महिला आरक्षी नीशू पुत्री लल्लन सिंह जो मूल रूप से ग्राम मिर्जापुर बकैना थाना चांदपुर जनपद बिजनौर की निवासी थी, की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गयी।

एसपी द्वारा पुलिस लाइन हापुड़ में महिला आरक्षी के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए एवं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। महिला आरक्षी के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page