सड़क दुघर्टनाओं में दो बाइकसवारों सहित तीन की मौत

सड़क दुघर्टनाओं में दो बाइकसवारों सहित तीन की मौत
हापुड़।
जिलें के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो बाइकसवारों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ क्षेत्र के निजामपुर कट पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे नोएडा जा रहे बाईक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतकों की पहचान जिला हरदोई के थाना पिहानी निवासी अजय प्रताप (45) और लालाराम (48) के रूप में हुई।
उधर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर पैदल जा रहे
गांव फतेहपुर निवासी रामवीर को एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।












