ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

संविधान दिवस पर डीएम मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट में दिलवाई शपथ

हापुड़। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई ।


26 नवंबर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था, परन्तु 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। आज राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों को देश के संविधान की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रभारी सुनीता सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page