M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Uttar Pradesh

यूपी : भाजपा MLA ने बयां किया दर्द, बेड नहीं मिलने पर पत्नी को जमीन पर लेटाया

पत्नी को इलाज न मिल पाने से हैं दुखी !
 
अस्पताल में पत्नी की हालत के बारे में पता नहीं !
फिरोजाबाद ! यूपी के फिरोजाबाद जनपद के जसराना के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे. उनके साथ ही उनकी पत्नी संध्या लोधी भी कोरोना पॉजिटिव हो गईं थीं, पहले तो इनको फिरोजाबाद के आइसोलेशन वार्ड में ही भर्ती किया गया था|
विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी को उनकी तबियत ठीक होने के कारण शनिवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई. लेकिन उनकी पत्नी की तबियत खराब होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के लिए 7 मई को ही रेफर कर दिया गया था. जहां पप्पू लोधी के अनुसार उनकी पत्नी को करीब 3 घंटे तक जमीन पर ही लिटाये रखा गया. जिलाधिकारी के कहने पर मुश्किल ही उनको एक बेड उपलब्ध हो पाया. विधायक के अनुसार अभी भी उनकी पत्नी की हालत कैसी है उन्हें नहीं बताया जा रहा है|
अधिकारी-डॉक्टर कुछ भी नहीं कर रहे : पप्पू लोधी !
भाजपा विधायक की मानें तो एसएन मेडिकल कॉलेज में अच्छी तरह से इलाज नहीं मिल पा रहा है. लेकिन सोचने वाली बात ये है कि जब विधायक की पत्नी को ही जमीन पर लेटना पड़ा और उन्हें इलाज नहीं मिल पा रहा है तो आम जनता का क्या हाल होगा. भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी की कैसी हालत है ये भी उन्हें नहीं बताया जा रहा है. न ही उन्हें खाना दिया जा रहा है ना पानी दिया जा रहा है, अधिकारी और डॉक्टर कुछ भी नहीं कर रहे हैं|
आपको बता दें कि दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की तरह ही यूपी भी कोरोना की चपेट में आ गया है. सबसे ज्यादा खराब हालत लखनऊ, कानपुर जैसे बड़े शहरों की है, यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26847 नए मामले दर्ज किए गए. लखनऊ में सबसे ज्यादा 2,179 नए मामले सामने दर्ज किए गए. इस समय यूपी में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 245736 से अधिक हो गई है. अगर कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो बीते 24 घंटे में सूबे में कोरोना के चलते 298 मरीजों की जान चली गई है|

To get fast news, please like our Facebook and Twitter page
https://facebook.com/HapurUday,
https://twitter.com/hapuruday,
https://ehapuruday.com/home

 

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page