ATMS College of Education Menmoms
News

संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने चलाया 15 दिवसीय “सदस्यता अभियान”

“एक परिवार, नए सदस्य चार” नारे के साथ नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा हैं – कांग्रेस*

हापुड़। उत्तर प्रदेश में बढ़ती मंहगाई से त्रस्त जनता प्रदेश में नया परिवर्तन लाने,लोगों को महंगाई से छुटकारा दिलाने और उत्तर प्रदेश के तीव्र विकास के लिए प्रियंका गांधी जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए आतुर हैं – कांग्रेस “संविधान दिवस” के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने फ्री गंज रोड स्थित देवी मंदिर पर कैंप लगाकर “सदस्यता अभियान” की शुरुआत की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया हैं कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय अजय कुमार “लल्लू” जी के दिशा निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में “सदस्यता अभियान” की शुरुआत की जा रही हैं। यह अभियान (26 नवंबर – 10 दिसंबर)15 दिन तक लगातार पूरे उत्तर प्रदेश में हर जिले,शहर और ब्लॉक में चलाया जाएगा। इसके लिए टीम का गठन किया गया हैं। “एक परिवार,नए सदस्य चार” नारे के साथ नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का अभियान जोरों से चलाया जा रहा हैं। पूरे उत्तर प्रदेश से 1 करोड़ नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अवश्य कामयाबी हासिल करेगा। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि देश की चरमराई अर्थव्यवस्था और उत्तर प्रदेश में बढ़ती मंहगाई से त्रस्त लोग प्रदेश में नया परिवर्तन लाने,लोगों को महंगाई से छुटकारा दिलाने और उत्तर प्रदेश के तीव्र विकास के लिए प्रियंका गांधी जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए आतुर हैं। पहले दिन कांग्रेस द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में 125 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। इसके लिए लोगों से पार्टी द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 8230005000 पर उनके फोन से मिस्ड कॉल लगवाकर कांग्रेस से जोड़ा गया व साथ ही लोगों को “प्रतिज्ञा पत्रों” का भी वितरण किया गया।
सदस्यता अभियान में जकारिया मनसबी,नरेश कुमार भाटी, गौरव गर्ग,जितेंद्र सिंह,दिनेश सैनी,विक्की शर्मा,फिरोज कुरैशी,निसार पठान,तारेश्वर त्यागी,अब्दुल कलाम,जस्सा सिंह,रतनलाल पार्चा,सद्दाम,सविता गौतम,कुसुम लता आदि लोग उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page