HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में घर से नगदी व जेवरात लेकर युवती हुई लापता

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने घर से नगदी व जेवरात लेकर लापता हो गई।
गढ़ के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व वह काम करने के लिए गया था। घर से उनकी पत्नी किसी कार्य से पड़ोसी के यहां गई थी। कुछ देर के बाद जब उनकी पत्नी घर आई तो देखा कि उनकी 17 वर्ष की बेटी घर पर नहीं थी। पीड़ित ने बेटी को काफी तलाश किया, उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने कोतवाली में बेटी के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












