संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के बाहर मिला, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के बाहर मिला, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव उपैड़ा में निवासी सोनू (29) का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को देखा ,तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मृतक शराब का सेवन करता था ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












