संदिग्ध परिस्थितियों में सुनार की दुकान पर काम करने वालें जवाहर गंज निवासी व्यक्ति की मौत, पीट पीटकर हत्या की आंशका, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध परिस्थितियों में सुनार की दुकान पर काम करने वालें व्यक्ति की मौत, पीट पीटकर हत्या की आंशका, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक स्कूल के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में सुनार की दुकान पर काम करने वालें व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की पीट पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के जवाहर गंज निवासी कमल (45) कोठी गेट पर एक सुनार की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि आज सुबह दो व्यक्ति उन्हें बुलाकर अपने साथ ले गए थे।
मंगलवार को गढ़ रोड़ पर एल एन पब्लिक स्कूल के निकट कमल घायल अवस्था में पड़े थे, जिन्हें वहां से गुजर रहे सचिन ने देवनंदनी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि जवाहर गंज निवासी कमल को सुबह के समय इनके घर से दो व्यक्ति बुलाकर लेकर आये थे। इसके बाद मारपीट के कारण व मारपीट करने वालों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है । उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।












