fbpx
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल को पुलिस ने रेड जोन घोषित किया, पृथ्वी से आकाश तक में कड़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल को पुलिस ने रेड जोन घोषित किया, पृथ्वी से आकाश तक में कड़ी सुरक्षा

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 17 अक्टूबर को हापुड़ आगमन पर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया है,जिसके चलते पृथ्वी से लेकर आकाश तक में कड़ी सुरक्षा की गई हैं।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 17.10.2023 को जनपद हापुड़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया जाता है तथा कार्यक्रम स्थल से | 05 किलोमीटर की परिधि में कोई भी ड्रोन /मानव रहित वायुयान प्रणाली को कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाता है।
कार्यक्रम अवधि के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति रेड जोन में ड्रोन / मानव रहित वायुयान प्रणाली को संचालित करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page