संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो बहनों का नहीं लगा सुराग
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2021/11/20211115_100228.jpg?w=780&ssl=1)
हापुड़।थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र एक गांव से दो सगी बहने घर पर एक नोटिस पत्र को लिखकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका हैं।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके चाचा की नाबालिग दो पुत्रियां शनिवार को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाया किए जाने केे बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन के अनुसार दोनों बहनों ने एक नोटिस पत्र परिजन के नाम छोड़ा है। स्वजन ने नोटिस पत्र को लेकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक दोनों बहनों का कोई सुराग नही लग सका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही दोनों बहनों काे बरामद किया जाएगा।
2 Comments