श्री सनातन धर्म सभा के वार्षिकोत्सव पर चार दिवसीय संकीर्तन में गायक मनीष चौहान ने भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्रीराधा कृष्णमय हुआ वातावरण

श्री सनातन धर्म सभा के वार्षिकोत्सव पर चार दिवसीय
संकीर्तन में गायक मनीष चौहान ने भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्रीराधा कृष्णमय हुआ वातावरण
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में चार दिवसीय संकीर्तन रसधारा में द्वितीय दिवस में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल एवं भैया मनीष चौहान द्वारा संकीर्तन में सुन्दर-सुन्दर भजनों से वातावरण को मन्त्र मुग्ध कर दिया। उपस्थित जन समूह अपनी सुध बुध गवां कर भजनों पर नाचने लगा तथा नाच गाकर वातावरण संगीत मय हो गया। उपस्थित जन समूह द्वारा भरपूर आनन्द प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधान रोहित गर्ग, मंत्री अशोक छारिया , कोषाध्यक्ष राजीव जिन्दल जी, उपमंत्री दीपांशु गर्ग , गोपाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता (पूर्व सभासद), उपप्रधान तरूण गर्ग, राजेश अग्रवाल, राकेश कुमार महेश , वैभव गर्ग , अतुल आजाद , पुनीत गर्ग , दिनेश कुमार माहेश्वरी , नरेश कुमार जिन्दल , रविन्द्र कुमार गुप्ता, नलिन बंसल , अरविन्द कुमार , संजीव कृष्णा अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल , अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आज के उत्सव-प्रसादी की सेवा के सहयोगी नवीन गुप्ता व दिनेश गुप्ता (गीता डेरी) की रही।












