ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

श्री सनातन धर्म सभा के वार्षिकोत्सव पर किया गया श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

हापुड़। प्रसिद्ध कथा वाचक श्रीदामाकिंकर जी महाराज ने कहा कि भौतिकता की चकाचौंध में आज की युवा पीढ़ी धर्म और मानवीय मूल्यों को भूलती जा रही है। ऐसे समय में धर्म ही मानव को सही मार्ग दिखा सकता है। युवा पीढ़ी को बुरी संगत से बचाने के लिए धर्म की शिक्षा जरूरी है।

कथा वाचक श्रीदामाकिंकर महाराज, श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमदभागवत कथा पर भक्तों पर अमृत वर्षा कर रहे हैं। कथा का आयोजन 30 अप्रैल तक किया जायेगा। सन्त प्रवर ने जैसे ही कथा स्थल पर प्रवेश किया तो भक्तों ने खड़े होकर सनातन धर्म की जय के उद्घोष से व पुष्प् वर्षा कर स्वागत किया।

सन्त प्रवर ने अनेक प्रसंगों को सुनाते हुए कहा कि अहंकार मानव को राजा से रंक बना देता है। यह अहंकार ही है जो मानव को पतन की ओर ले जाता है। यदि मनुष्य वास्तव में उन्नति और प्रतिष्ठा चाहता है, तो उसे अहंकार को त्याग कर प्रेम भाव अपनाना होगा। ठाकुर जी की लीलाओं से मनुष्य को अहंकार से दूर रहने का संदेश मिलता है।

सन्त प्रवर ने कहा कि कलियुग में प्रभु स्मरण ही मनुष्य को भवसागर से पार करा सकता है। यदि जीवन में परम सुख की प्राप्ति करनी है, तो नेक कमाई का कुछ अंश दीन-दुखियों को समर्पित कर देना चाहिए। समाज में वैमनस्य पैदा करने वाले शब्दों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। भाईचारा व सनातन संस्कृति से कुछ भी श्रेष्ठ नहीं है। सन्त प्रवर का पुरूषोत्तम अग्रवाल, रविन्द्र कुमार गुप्ता बैंक वाले, संजीव कृष्णा, कपिल सिंघल, नरेन्द्र अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page