ATMS College of Education Menmoms
News

एक करोड़ 92 लाख से उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय बनेगा:शैलेन्द्र

-जिला प्रशासन ने कार्यालय निर्माण हेतु ग्राम अच्छेजा में 0.1200 हे०.भूमि उपलब्ध कराई

-शासन द्वारा कार्यालय निर्माण हेतु प्राप्त कराई जा चुकी है,41 लाख की धनराशि

हापुड़।

 

जनपद की सदर तहसील क्षेत्र के गांव अच्छेजा में उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय बनाने के लिए जिला प्रशासन ने 0.1200 हे.अ.भूमि उपलब्ध कराई गयी है। जिस पर एक करोड़ 92 लाख की धनराशि से कार्यालय का निर्माण कराया जायेगा। शासन द्वारा कार्यालय निर्माण के लिए 41 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गयी है।

        जनपद बनने के बाद से उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय स्थापित नहीं हुआ। जनपद हापुड़ का चार्ज जनपद बुलन्दशहर उद्योग उपायुक्त के पास चला आ रहा था। करीब एक वर्ष पूर्व शासन ने जनपद में उद्योग उपायुक्त की तैनाती कर दी। इस पद पर वर्तमान में शैलेन्द्र कुमार कार्यरत है। जो जनपद-में उद्योग लगाने में व्यापारियों का मार्गदर्शक कर रहे है।

       जिला उद्योग उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय निर्माण के लिए ग्राम अच्छेजा में 0.1200 हे.भूमि(1460 गज) उपलब्ध कराई है। कार्यालय निर्माण पर करीब एक करोड़ 92 लाख की धनराशि खर्च होगी।

        उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व शासन ने कार्यालय निर्माण के लिए 41 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा। 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page