ATMS College of Education Menmoms
News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं श्री परशुराम जन सेवा समिति के  तत्वाधान में आयोजित हुआ होली मिलन एवं काव्य गोष्ठी

हापुड़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं श्री परशुराम जन सेवा समिति हापुड़ के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन श्री परशुराम भवन,स्वर्ग आश्रम रोड में हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य गोपाल दत्त शर्मा के साथ विशिष्ट अतिथिगण प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीताम्बर शर्मा, भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले , परशुराम जनसेवा समिति के अध्यक्ष डॉ0 वरुण शर्मा,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित ज्ञानचंद शर्मा व महामंत्री पंडित गिरीश चन्द्र शर्मा ने भगवान श्री परशुराम को माल्यार्पण, वंदना व पुष्प अर्पित करके किया।

काव्यगोष्ठी की आरम्भ में सभी मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत डॉ0 करुण शर्मा, पंडित उमेश उत्पल डॉ0 वरुण शर्मा व गिरीश चन्द्र शर्मा ने शाल ओढ़ाकर भगवान परशुराम जी का छायाचित्र व सम्मान प्रतीकचिन्ह देकर किया गया कार्यक्रम संयोजक पंडित उमेश शर्मा “उत्पल जी ने होली पर इस बार ये करिए कृपा निधान, हर गरीब के घर बने सब लजीज पकवान.. सुनाते हुए तालियों के बीच प्रसिद्ध कवि महावीर वर्मा “मधुर जी” को काव्यमंच का संचालन दिया जिन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती की आराधना इन शब्दों में की—-
पल्लवित होते रहें नवगीत यूं ही सर्वदा। हो तुम्हारी जो कृपा गूंजे मधुर वाणी सदा। मन में अपनी मातृभू, मां भारती का मान हो… आराधना करते रहें इन चरणों में ही ध्यान हो..। सुनाया उसके बाद कवियत्री कमलेश त्रिवेदी फर्रुखाबादी के होली गीत पर खूब तालियां बजी, कवि एम एल तेजियान श्रृंगाररस होली का रस बरसाया वही कवि प्रदीप जी ने हास्य रस से सबको सरोबार कर दिया कार्यक्रम के बीच में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ0 डी0 के0 वशिष्ठ,डॉ0 करुण शर्मा,डॉ0 राकेश शर्मा, डॉ0 जी0 के0 तिवारी, डॉ0 प्रेमलता तिवारी, डॉ0 रामऔतार शर्मा खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मनी शर्मा व उनके कोच को समाजसेवा सभासद मोनू बजरंग, नितिन पाराशर, सुनील शास्त्री व राधेश्याम शर्मा धर्म -संस्कृति में श्रेष्ठ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वान पंडित ब्रजेश कौशिक,विदुषी अनिशा सोनी पाण्डेय, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित देवी प्रसाद तिवारी पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित आशुतोष द्विवेदी, पंडित नंद किशोर वाजपेयी आदि को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि वैद्य गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान करने से और श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहन व उत्साह मिलता है पंडित के सी पाण्डेय ने कहा कि होली लोगों को प्रेम व सदभावना का संदेश देता है ऐसे कार्यक्रम के आयोजन व प्रतिभाओ को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है व श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है कार्यक्रम में पंडित राजेश गौतम, पंडित सुमित गौतम पंडित राहुल शर्मा पंडित बॉबी पाठक पंडित सचिन शर्मा पंडित दीपक शर्मा पंडित महेश शर्मा, पंडित दिनेश शर्मा, वंदना वशिष्ठ, पायल शर्मा धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page