ATMS College of Education Menmoms
News

श्रीमद्भागवत कथा : इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था, घंमड़ तोड़ने के लिए ही गोर्वधन पूजा की – डॉ शैल बिहारी दास जी महाराज

श्रीमद्भागवत कथा : इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था, घंमड़ तोड़ने के लिए ही गोर्वधन पूजा की – डॉ शैल बिहारी दास जी महाराज

गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग लगाकर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

 

नगर के जवाहर गंज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग का अयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य कर खुशी मनाई।

 

श्रीधाम वृन्दावन के प्रमुख व कथा वाचक श्रद्धेय डॉ शैल बिहारी दास जी महाराज ने बताया कि भगवान इन्द्र जब प्रकोप में थे तब उन्होंने वर्षा करके कहर बरपाया। चारों ओर हाहाकार मच गई। गांव जलमग्न होने लगे। इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। इससे गांव के सभी लोग गोवर्धन पर्वत के नीचे आ गए और वहां शरण ली। भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का मान नष्ट करके गिर्राज पूजा कराई थी। तब सभी बृजवासियों ने गोवर्धन पहुंचकर गोवर्धन पर्वत का पूजन किया और 56 भोग लगाया।

उन्होंने कहा कि आज भी वृदांवन में बांके बिहारी को दिन में आठ बार भोग लगाया जाता है। पूरे सात दिन भगवान श्रीकृष्ण ने भूखे प्यासे गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा था। उन्होंने कहा कि मन से नमन और मन से मनन करेंगे तो जिंदगी की सारी समस्याओं का हनन हो जाएगा।

इस मौके पर गोवर्धन लीला की झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के यजमान अमित अग्रवाल व डॉ.सुमन अग्रवाल सपरिवार थे। श्रीचंडी सेवा समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय गुप्ता व मंत्री राजीव गर्ग , गौरव बिट्ठल ,अंकुर कंसल,सुनील गर्ग ,मोहित  व उनकी टीम ने महाराज जी से आर्शीवाद प्राप्त किया। मंच का संचालन डॉ.राकेश अग्रवाल ने किया।

इस मौके पर यशी बंसल, पूर्व सभासद चन्द्र प्रकाश ठठेरे,
आचार्य अतुल पांडेय ,आचार्य अनुज मिश्र, अलका कौशिक, भावना अग्रवाल, डॉ सुमन अग्रवाल,विशाल अग्रवाल (एडवोकेट), रीना अग्रवाल, पूनम कर्णवाल , करन सेठी , संजीव, राहुल बिट्टू, यर्थाथ, आयुष वर्मा, वैभव,नेहुल,प्रतिष्ठा आदि मौजूद थे।कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page