fbpx
News

श्रीमती कमला अग्रवाल में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


हापुड़।
मेरठ रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने लघु नाटिका, कविता ,पौधारोपण आदि गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों को धरती की सुरक्षा के लिए जागरूक किया। सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य के द्वारा नन्हे बच्चों को चित्रकला के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। साथ ही सभी को विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी गई।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page