श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

विद्यालय में देशभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस समारोह
श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह,अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया गया।समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन के सदस्य श्री बृजमोहन एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।नृत्य व गीतों के माध्यम से बच्चों ने भारत की एकता,अखंडता और गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की मर्यादा बनाए रखने, अनुशासन में रहकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।












