फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहेपंप आपरेटर की मशीन की चपैट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद निवासी नरेन्द्र सिंह धौलाना क्षेत्र में एक कंपनी में पिछले एक साल से ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार दोपहर वह मशीन पर काम कर रहा था, तभी अचानक मशीन में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तत्काल घटना की सूचना प्रबंधन को दी और घायल को उपचार के लिए आनन-फानन में रामा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीरदेखते हुए उन्हें दिल्ली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया, और शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











