ATMS College of Education Menmoms
News

श्रीमती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल में मनाया गया स्वच्छता अभियान

हापुड़। श्रीमती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल के द्वारा अपनी विद्यालय प्रांगण में भारत स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के निदेशक सुनीलकांत अहलूवालिया , प्रधानाचार्या पारुल शर्मा, विमला पाल, उप प्रधानाचार्या रेखा तोमर, एनसीसी ऑफिसर्स लेफ्टिनेंट प्रियंका शर्मा, थर्ड ऑफिसर मोनिका सागर, अतुल कुमार, अनुज कुमार गर्ग, मयंक त्यागी, रश्मि सहगल, वीरेंद्र चौधरी, दीपांशु शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, अनुज चौधरी ,अंकुर त्यागी, पिंकी शर्मा, नीतू यादव, वर्षा शर्मा, अर्चना त्यागी व एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय में साफ सफाई का कार्य किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने अपनी एनसीसी ऑफिसर्स के साथ नगर पालिका के प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई व शहीद स्तंभ के आस-पास भी स्वच्छता अभियान को संपूर्णता प्रदान की। साफ-सफाई करने के उपरांत एनसीसी ऑफीसर्स व कैडेट्स ने गांधी जी को माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पों के द्वारा स्वच्छ श्रद्धांजलि अर्पित की व उन्हें
सलामी देते हुए याद किया। एनसीसी कैडेट्स ने नगर पालिका से लेकर अपने विद्यालय तक स्वच्छता जागरूक रैली भी निकाली। तत्पश्चात विद्यालय में बेकार सामान का प्रयोग कर साज सज्जा का उपयोगी सामान तैयार किया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार का सहयोग सरहानीय रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page