श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटर की छात्राओं का आयोजित हुआ विदाई समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने सभी का मन मोहा

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में कक्षा 12 की छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 12 की छात्राओं के स्वागत में ढोल बजाकर व कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को तिलक लगाकर व फूल बरसा कर किया। तत्पश्चात् प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा द्वारा सभी छात्राओं की नजर उतारी। इससे वातावरण में पॉजिटिविटी बनी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्यों श्रीमती पारुल शर्मा व श्रीमती रेखा शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता, मैनेजर एस्टेट नरेश सिंघल व मि० मनीष बंसल जी द्वारा मां सरस्वती की छाया प्रति पर तिलक लगाकर व चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं द्वारा विद्यालय की प्रबंधक कमेटी को तिलक लगाकर व बेंबू प्लांट देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 12वीं कक्षा की छात्राओं के स्वागत में कक्षा 11वीं की छात्राओं ने पूरे भारत की भिन्न-भिन्न प्रांतों की झलकियां प्रस्तुत की। विदा होने वाली छात्राओं ने विद्यालय से एकत्र की हुई यादें अपनी प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकगणों के प्रति अपने अनुभव साझा किये। विदा होने वाली सभी छात्राओं ने प्रधानाचार्या व अपने शिक्षक- शिक्षिकाओं को मनी प्लांट रिपोर्ट देकर सम्मानित किया। बच्चों के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा के आधार पर उनको टाइटल दिए गए। स्कॉलर ऑफ़ आर्टस इंशा, स्कॉलर ऑफ़ साइंस यह है माही चौधरी, स्कॉलर ऑफ कॉमर्स स्वर्णिका भारद्वाज को दिया गया। कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा कैटवॉक किया गया। मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में छात्राओं को चार चरणों के माध्यम से चयन किया गया। जिसमें खुशी पर्चा को चयनित किया गया। साथ ही फर्स्ट रनर अप परी अग्रवाल व इंशा रहे। हिमांशी शर्मा को कोकिला की उपाधि से नवाजा गया। प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा ने बच्चों को शुभाशीष देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन अपनाते हुए कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें, यही सफलता की कुंजी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगण व सेवक-सेविकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।












