दहेज में कार और नगदी ना देने पर विवाहता से नंदोई ने की अश्लील हरकतें, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास,

, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर कार व नगदी की डिमांड पूरी ना होने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास, नंदोई पर अश्लील हरकतें करने का विरोध करने किया, जिससे सुसरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के एक मौहल्ले निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 12 दिसंबर 2023 को जिला मुरादनगर निवासी शहजाद के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी।
पीड़िता ने ननदोई शकील ने
18 मार्च 2024 को उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। 28 जून 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद उसे फिर पीटा गया और घर से निकाल दिया गया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने बताया कि मामले में पति शहजाद, सास आमना, देवर साहिल, जेठ जमील, जेठानी जीनत, ननद शहनाज और ननदोई शकील के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












