दोस्त पर घर से पांच लाख रुपए व लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

दोस्त पर घर से पांच लाख रुपए व लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी युवक ने अपने दोस्त पर घर से पांच लाख रुपए व लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला जवाहर गंज निवासी आशु वर्मा जीएसटी का काम करता है और उसके साथ ही उसका दोस्त सौरभ भी काम करता है। देर शाम को दोनों दोस्त जीएसटी का काम कर रहे थे, तभी सौरभ ने मौका पाते ही अलमारी से सोने की चेन, चांदी की अंगूठी, स्मार्ट वॉच व पांच लाख नगदी चोरी कर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











