श्रीजी अस्थायी गौवंश आश्रम स्थल, धीरखेड़ा में मनाई गई गोपाष्टमी,गाय का लुप्त होना वैदिक संस्कृति के लिये अशुभ संकेत- मनोज गुप्ता,धीरज चुग

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित
श्रीजी अस्थायी गौवंश आश्रम स्थल में उघमियों ने गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गौशाला में पहुंच कर विधि-विधान से गाय और बछड़ों का पूजन किया।उघमियों ने करीब 70 गायों व बछडों को तिलक लगाकर पूजा की।

धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोशिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता,सचिव धीरज चुग सोनू ने कहा कि गाय का लुप्त होना वैदिक संस्कृति के लिये अशुभ संकेत हैं। सभी पालतू पशुओ में गौवंश कलयुग में सबसे ज्यादा संकट में हैं। यदि सरकार ने इसके लिये सकारात्मक प्रयास न किए तो गाय पूरी तरह विलुप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये गए। लेकिन सुधार के नाम पर देशी की जगह विदेशी नस्ल हावी हो गई हैं ।

उघमी अशोक छारिया,अतुल गोयल, राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि गाय हमारी वैदिक संस्कृति की पोषक हैं। भगवान कृष्ण न ही असीम सेवा करके वैदिक संस्कृति की रक्षा करने का काम किया था इसलिये हम सभी का दायित्व बनता है कि गाय की पूजा-अर्चना के साथ उसको बचाने का भी प्रयास करें।

कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता, शांतनु सिंघल, प्रमोद गोयल, मनोज गुप्ता, लवलीन गुप्ता,अतुल गोयल, प्रशांत मित्तल, गौरव जैन, सौरव अग्रवाल, गोल्डी सेठी, राजन मुतरेजा, महेंदर बंसल
अशोक छारिया, मोनी त्यागी,
अतुल त्यागी, रवि शर्मा, अभिषेक मित्तल, सर्वेन्द्र रस्तोगी, कपिल अरोड़ा आदि मौजूद थे।

Exit mobile version