शोपीस बने हैं हैंडपंप और वाटर कूलर मशीन

हापुड़।

भीषण गर्मी में यदि पानी नहीं मिले तो लोगों का हाल बेहाल हो जाएगा। कुछ ऐसी ही स्थिति देहात क्षेत्र के गांव गोंदी की है। यहां पर पिछले काफी समय से हैंडपंप और वाटर कूलर खराब पड़े हैं। कई शिकायत के बाद भी लोगों की इस जटिल समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिस कारण लोगों में रोष व्याप्त है।

गांव गोंंदी हजारों की आबादी निवास करती है। लोगों की सुविधा के लिए यहां पर हैंडपंप और वाटर कूलर लगाए गए हैं। पिछले दो महीनों से हैंडपंप और वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। जिस कारण इस भीषण गर्मी में लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। तपती धूप में लोगों को प्यास बुझाने के लिए गांव में लगे हैंडपंप और वाटर कूलर के खराब होने से लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार हैंडपंप और वाटर कूलर को ठीक करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। यदि जल्द ही पानी की दिक्कत दूर नहीं हुई तो काफी परेशानी उठानी होगी।

Exit mobile version