ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

दोषी को मिलें सख्त सजा, ताकि ओर किसी बेटी के साथ ना हो सकें ऐसा – छात्रा कीर्ति के पिता रविन्द्र सिंह

दोषी को मिलें सख्त सजा, ताकि ओर किसी बेटी के साथ ना हो सकें ऐसा – छात्रा कीर्ति के पिता रविन्द्र सिंह

हापुड़

हापुड़ की बेटी और बीटेक छात्रा कीर्ति सिंह की मौत के मामलें में पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलानें की मांग की, ताकि किसी ओर बेटी को साथ ऐसा ना हो सकें।

बेटी का अंतिम संस्कार करके घर लौटे पीड़ित पिता रविन्द्र ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश को सख्त से सख्त सजा मिलें, ताकि ओर किसी बेटी के साथ ऐसा ना हो सकें।

उधर घर लौटनें पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था, पड़ोसी व रिश्तेदार परिजनों को ढ़ाढसा दे रहे थे।

उल्लेखनीय है कि हापुड़ के पन्नापुरी निवासी व रेलवें में लोको पायलट रविंद्र सिंहकी बेटी कीर्ति सिंह गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा है। 27 अक्टूबर की शाम वो अपनी फ्रेंड दीक्षा के साथ कॉलेज से ऑटो लेकर हापुड़ आ रही थी।
रास्ते में डासना फ्लाई ओवर के नजदीक बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने ऑटो के साइड में बैठी कीर्ति से मोबाइल लूटने का प्रयास किया। कीर्ति ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका देकर उसे ऑटो से नीचे गिरा दिया। जिससे छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page