ATMS College of Education Menmoms
News

हरिपुर आवासीय योजना की पहली रजिस्ट्री हुई, 12 करोड़ रुपये का चार किसानों को दिया मुआवजा, एनसीआर क्षेत्र में रीढ़ की हड्डी साबित होगी हरिपुर आवासीय योजना – वीसी डॉ नितिन गौड़

एचपीडीए ने हरिपुर आवासीय योजना की प्रथम रजिस्ट्री कराई:डा.नितिन गौड़
-ग्राम चक्रसैनपुर के चार किसानों ने 10 हजार वर्ग मीटर की एचपीडीए के पक्ष में रजिस्ट्री की

हापुड़-
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में 22.5 एकड़ में हरिपुर आवासीय योजना स्थापित करने के लिए मंगलवार को उक्त गांव के चार किसानों ने प्राधिकरण के पक्ष में 10 हजार वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री कर दी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा चारों किसानों को 12 करोड़ के मुआवजे के चैक वितरित किये। हरिपुर आवासीय योजना के लिए भूमि क्रय करने के लिए शासन ने एचपीडीए को 70 करोड़ रुपये दिये है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा दो दशक बाद नई हरिपुर आवासीय योजना चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में स्थापित करने की शुरूआत कर दी है। मंगलवार को उक्त गांव के चार किसानों ने 10 हजार वर्ग मीटर भूमि की प्रथम रजिस्ट्री हापुड़ पिलखुवा प्राधिकरण के पक्ष में कर दी है।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के पक्ष में भूमि की रजिस्ट्री करने वाले चार किसानों को 12 करोड़ के मुआवजे के चैक वितरित किये। किसानों को उनकी भूमि के सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया गया है। वीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का उद्देश्य हापुड़ को स्मार्ट,पर्यावरण और नागरिक केंद्रित शहरी स्वरूप में विकसित करना है। हरिपुर आवासीय योजना को चरणबद्व तरीके से विकसित किया जायेगा,जिससे प्रत्येक कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो सके।
उन्होंने बताया कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष,मेरठ कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद के दिशा निर्देशन में हरिपुर आवासीय योजना के लिए भूमि की रजिस्ट्री होनी शुरू हो गयी है। मंगलवार को कमिश्नर को एचपीडीए में किसानों को मुआवजे के चैक वितरण करने के लिए आना था,लेकिन किन्हीं कारणों से उनका प्राधिकरण में आगमन नहीं हो सका।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार,प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता,भू-अर्जन,पुर्नग्रहण क्रय सलाहकार नृपेश तोमर,अधिशासी अभियंता विद्युत तेजवीर सिंह,टीपी राजीव रतन शाह,अवर अभियंता अजय सिंहल,कैलाश,महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
———————–
हरिपुर योजना मिशाल बनेगी
एचपीडीए के उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ ने बताया कि गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में प्राधिकरण की स्थापित हो रही हरिपुर आवासीय योजना हापुड़ नहीं बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगी। इसके माध्यम से आम नागरिकों को एक सुरक्षित समृद्व और टिकाऊ जीवनशैली का अवसर मिलेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page