शिवा पाठशाला में मास्को से आई विदेशी मेहमान को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सम्मानित

शिवा पाठशाला में मास्को से आई विदेशी मेहमान को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सम्मानित
शिक्षा के माध्यम से ही सपनों को साकार किया जा सकता है – ओलगा सिंह

हापुड़़। शिवा प्राथमिक पाठशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मास्को से आई विदेशी मेहमान को सम्मानित किया गया।
सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शिवा पाठशाला के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। नगर शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता ने बच्चों को जीवन में सफल होने के टिप्स बताए।
डॉ हरजीत कौर ने जीवन में कभी हार न मानने का दृढ़ निश्चय करवाया।
मास्को से आई ओलगा सिंह
शिवा पाठशाला पहुंची और वह उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल शिवा पाठशाला के बच्चों की प्रतिभा व शिक्षण कार्य को देखकर बहुत प्रभावित हुई। उन्होंने बच्चों से ज्ञान-विज्ञान, सामान्य विषय आदि पर अंग्रेजी में प्रश्न पूछे । विद्यालय की प्राधानाचार्या डा. सुमन अग्रवाल ने अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्नों का हिंदी में अनुवाद कर बच्चों तक पहुंचाया और फिर बच्चों के उत्तर विदेशी अतिथि तक पहुंचाया। बच्चों ने भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
अतिथि ओलगा सिंह ने कहा कि शिक्षित होकर स्वयं व परिवार को ऊचाईयों तक पहुंचाया जा सकता है और शिक्षा के माध्यम से ही सपनों को साकार किया जा सकता है।
इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मास्को से आई ओलगा सिंह व डॉक्टर हरजीत कौर को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका डॉ सुमन अग्रवाल, नीतू नारंग, लक्ष्मी शर्मा, सोनम, सुमन आदि मौजूद थी।












