M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

इस समय करें तुलसी के पानी का सेवन, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

नई दिल्लीः खुद को सेहतमंद रखने के लिए हम कई चीजों को इस्तेमाल करते है. खास तौर पर सुबह से उठकर योगा, एक्सरसाइज के जरिए हम खुद को फिट रखना चाहते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर में ही पाई जाती है. जो न हमें कई बीमारियों से दूर रखती है, बल्कि सेहतमंद भी बनाती है. हम बात कर रहे हैं तुलसी की. आयुर्वेद में तुलसी एक औषधि माना जाता है जो कई परेशानियों से निजात दिलाती है. अगर आप हर दिन सुबह से उठकर तुलसी के पानी का सेवन करेंगे तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे. 

दरअसल, हम तुलसी की चाय का सेवन करते हैं, लेकिन तुलसी का पानी भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. तुलसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी इंफलामेटरी प्रॉपर्टीज और एंटी ऑक्सीडेंट्स पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर में खराब तत्व बाहर निकालने में मदद करते हैं. अगर आप तुलसी का पानी पीते हैं तो इससे आपका शरीर बूस्ट होता है और एनर्जी बनी रहती है. 

तुलसी के पानी से तनाव होता है दूर 
तुलसी का पानी रोज सुबह से पीने से आप खुद को तनाव मुक्त रख सकते हैं. क्योंकि तुलसी में कोर्टिसोल हार्मोन पाए जाते हैं जिससे तनाव कम होता है. तुलसी का पानी पीने से चिंता और अवसाद कम होता है. इसलिए तनाव से बचे रहने के लिए तुलसी का पानी पीने की सलाह दी जाती है. 

ब्लड शुगर लेवल रहता है नियंत्रित 
तुलसी का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म मजबूत रहता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है. जबकि शरीर में मौजूद शुगर को ऊर्जा में परिवर्तित करता है. यानि ब्लड शुगर के मरीजों को तुलसी का पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है. 



ये भी पढ़ेंः इस चीज का गर्मियों में पुरुष जरूर करें इस्तेमाल, फायदे चौंका देंगे!



अस्थमा की बीमारी से भी रहते हैं सुरक्षित 
अस्थमा, सांस की तकलीफ और सर्दी जुखाम जैसी बीमारियों के लिए तुलसी का पानी रामबाण माना जाता है. तुलसी में एक्सपेक्टोरेंट, एंटीट्यूसिव और इम्युनोमोड्यूलेटरी के गुण पाए जाते हैं. जिससे अस्थमा जैसी बीमारी को रोकने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा सर्दी जुखाम में तुलसी का पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है. 



वजन घटाने में सहायक 
बढ़ता वजन आजकल के लोगों की एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. वजन कम करने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं फिर भी फायदा नहीं मिलता. लेकिन तुलसी एक ऐसी औषधि है जो वजन कम करने में भी सहायक मानी जाती है. तुलसी में प्राकृतिक कैमिकल्स पाए जाते हैं जिससे अगर आप नियमित रूप से तुलसी का पानी पीना शुरू करेंगे तो इससे आपका वजन भी कम होगा. 



पाचन की समस्या से रखता है सुरक्षित 
तुलसी का पानी पीने से आपको पाचन की समस्या नहीं होती है. जिससे आप गैस और कब्ज की प्रॉब्लम से छुटकारा पाते हैं. तुलसी के पानी में एसिड रिफ्लक्स पाया जाता है जिससे पेट साफ रहता है और खाना भी अच्छे से पचता है. इसलिए सुबह से उठकर एक ग्लास तुलसी का पानी पीना चाहिए. 



शरीर में बनी रहती है ऊर्जा 
तुलसी को घर-घर में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए हर दिन सुबह से उठकर तुलसी का पानी पीने से दिनभर आप में ऊर्जा बनी रहती है. क्योंकि तुलसी में ऐसे कई पोषक तत्व रहते हैं. जिससे आलस्य, तनाव और कमजोरी नहीं होती है. यही वजह है कि आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. ऐसे में सुबह से उठकर एक ग्लास तुलसी के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. 



नोटः इस आलेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते. इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 



ये भी पढ़ेंः रोजाना दूध में मिलाकर पियें केसर, होगें ये चमत्कारिक फायदे..

WATCH LIVE TV



Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


9 Comments

  1. Pingback: DevOps Services
  2. Pingback: sagame
  3. Pingback: read more
  4. Pingback: buy pc hyderabad
  5. Pingback: beteazy24
  6. Pingback: relx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page