ATMS College of Education Menmoms
News

अभिभावकों ने किया स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल बंद करनें के निर्णय का विरोध,रोक लगानें की मांग

हापुड़।

स्कूलों की एक दिवसीय हड़ताल को लेकर जिला स्कूल पैरेंट्स एसोसियेशन की एक बैठक हुई ।

निजी स्कूल संचालकों द्वारा आजमगढ़ की घटना जिसमे स्कुल के अंदर एक बच्ची की स्कुल प्रशासन की प्रताड़ना और लापरवाही से मृत्यु पर हुई गिरफ्तारी के विरोध में जिले भर के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है पर चर्चा हुई।बैठक में सवाल उठा की माता पिता अपने बच्चो को स्कुल प्रशासन की जिम्मेदारी पर ही स्कुल भेजते है बहा बच्चे की सुरक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्कुल और स्कुल प्रशासन की है इस जिम्मेदारी से स्कुल प्रवधन कैसे बच सकता है l

इस संदर्भ में जिला स्कूल पैरेंट्स एसोसियेशन हापुड की बैठक में स्कूलो को बन्द रखने के निर्णय को निराधार बताया गया, सभी सदस्यो ने एकमत होकर निर्णय लिया की हम सभी एकजुटता से निजी स्कूल संचालकों की हड़ताल का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं।

जिला प्रशासन से मांग करते है की विद्यालयो की कल होने वाली हड़ताल पर रोक लगाई जाए।

एक दिन विद्यालय बंद होने से बच्चो की पढ़ाई का काफी नुकसान होता है। इस प्रकार हड़ताल से निजी स्कूल संचालक विद्यालय में किसी भी छात्र या छात्रा के साथ हुई दुर्घटना पर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते । बच्चो की सुरक्षा स्कूल प्रबंधन की नैतिक जिम्मेदारी है।
8 अगस्त 2023 मंगलवार को यदि निजी स्कूल संचालक हड़ताल पर रहते हैं तो अभिभावक भी उनके इस निर्णय के खिलाफ जिला प्रशासन के माध्यम से सख्त निर्णय लेने पर बाध्य होंगे।

मीटिंग में रविंद्र गुप्ता जी अध्यक्ष (बैंक वाले), शरद गर्ग व योगेंद्र अग्रवाल मंत्री, टूक्की राम गर्ग व पुनीत गर्ग विशिष्ठ सलाहकार, अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी, गिरीश त्यागी फायर वाले, अलर्क गोयल आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page