ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के विरुद्ध कोतवाली में दी तहरीर, एफआईआर दर्ज करवाने की मांग

कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के विरुद्ध कोतवाली में दी तहरीर, एफआईआर दर्ज करवाने की मांग

हापुड़। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण हापुड़ कोतवाली में पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट को तहरीर दी। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा हैं कि भाजपा के एक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने एक बड़े टीवी न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी। इस घटना से देश भर के करोड़ो कांग्रेसियों में अपने नेता राहुल गांधी के प्रति गहन चिंता हैं। राकेश त्यागी ने गृह मंत्री अमित शाह से अपने प्रश्न के माध्यम से पूछते हुए कहा हैं कि भाजपा के प्रवक्ता ने जब एक टीवी न्यूज चैनल पर उनके नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी। तब गृह मंत्रालय ने क्या एक्शन लिया? पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि राहुल गांधी देश में लोगों के लिए जननायक के तौर पर जाने जाते हैं। करोड़ों देशवासियों में जननायक राहुल गांधी के प्रति अपार प्रेम और स्नेह हैं। उन्होंने कहा हैं कि भाजपा के प्रवक्ता पिंटू महादेव की एक टीवी न्यूज चैनल पर दी गई धमकी भाजपाइयों में राहुल गांधी के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा हैं कि इसी नफरत के चलते पूर्व में देश ने अपने 2 लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों; इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जी को खोया हैं और आज फिर वही नफरत भाजपाई नेताओं की धमकियों में दिख रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने कहा हैं कि एक राष्ट्रीय टीवी के न्यूज चैनल पर धमकी देने वाले भाजपा के प्रवक्ता पिंटू महादेव को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उस पर संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में देश में किसी भी नेता की एक राष्ट्रीय पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे देश के सबसे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी पर कोई भी अनर्गल बयान या धमकी देने की हिम्मत न हो सकें। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में इज़ाफा करने की हिदायत करते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा की मांग की हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा हैं कि भाजपा प्रवक्ता की इस धमकी से देश के करोड़ो कांग्रेसी आक्रोश हैं और गृह मंत्रालय से भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की अपेक्षा करते हैं। कांग्रेसियों ने कहा हैं कि अगर भाजपा के प्रवक्ता पर कोई कार्यवाही गृह मंत्रालय या पुलिस प्रशासन से नहीं होती हैं तो कांग्रेसी सड़कों पर आकर आंदोलन पर बैठ जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पुलिस प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा हैं कि अगर 7 दिनों के भीतर भीतर भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेसी सड़क पर धरने पर बैठ जायेंगे। नारा लगाने वालों में जिला प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी सबसे आगे रहे। इस दौरान पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट शहजादा चौधरी, आई सी शर्मा, सुबोध शास्त्री, कुंवर मजहर खान, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, जिला महासचिव व सह मीडिया प्रभारी निखिल वत्स, जितेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, डॉक्टर महबूब, कय्यूम नेता जी, लाल बहादुर, ब्लॉक अध्यक्ष (सिंभावली) जितेंद्र नागर, नफीज खान, नौशाद चौधरी एडवोकेट, पवन कुमार, प्रेम कुमार, कुसुमलता, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अनुज कुमार एडवोकेट, लोकपाल सागर, अनूप कर्दम, शिवम् कुमार आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page