ATMS College of Education Menmoms
News

शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव में प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष और अमित अग्रवाल बने मंत्री,सुधीर चोटी प्रबंधक पद पर निर्वाचित

हापुड़।

दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी और इंटर कॉलेज की संचालक संस्था शिक्षा प्रसार समिति के चुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ।

चुनाव में प्रधान पद के लिए प्रदीप गुप्ता को 429 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेश सम्पादक को 351 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर अमित अग्रवाल जोनी 503 मतों के साथ विजयी हुए। इस पद पर लवलीन गुप्ता को भी समान मत मिले। संस्था के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर उप प्रधान संजय कुमार अग्रवाल (453 मत), उपमंत्री राजेंद्र कुमार रोशे (400 मत), कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग (457 मत) और ऑडिटर भारत भूषण गोयल (419) मत) विजयी घोषित हुए।

चुनाव में एक रोचक स्थिति उप प्रबंधक पद पर देखने को मिली। अजय कांत गर्ग और ललित कुमार गोयल दोनों को 385-385 मत मिले। पर्ची डालकर निर्णय लिया गया, जिसमें ललित कुमार गोयल विजयी हुए। रविवार को हुए मतदान में कुल 783 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। कॉलेज परिसर में कुल आठ मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें एक बूथ विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए आरक्षित था।

चुनाव में डिग्री कॉलेज की 8 सदस्यीय नरेन्द कुमार (चुन्नू) ,
चेतन प्रकाश अग्रवाल उस्ताद,
प्रो० आर०डी० शर्मा , विनोद कुमार गुप्ता , सुशान्त बंसल ,
जय भगवान गौतम , अमित रस्तोगी , मुकेश जैन व इंटर कॉलेज की 5 सदस्यीय कमेटी में
विशाल गुप्ता, अमित अग्रवाल (मुन्ना), राजीव कुमार गोयल , सुशील कुमार मित्तल व धर्मेन्द कुमार शर्मा निर्वाचित किए गए।

शिक्षा प्रसार समिति की 27 सदस्यीय कमेटी में मनीष कंसल (मक्खन) , मनीष गर्ग ‘नीटू’ , अरविन्द कुमार शर्मा,
राहुल अग्रवाल, मुकुल मित्तल , मुकेश कुमार गर्ग , उधम सिंह,
मंगल सेन गुप्ता, विपिन कुमार अग्रवाल , दिनेश कुमार सर्राफ,
रतन लाल अग्रवाल , दिनेश चन्द गुप्ता , जगदीश प्रसाद (जग्गी आलू वाले), विरेन्द्र कुमार कसल (कपडे वाले), डॉ० नन्द कुमार आर्य , महेन्द्र कुमार कंसल , मदन गोपाल जिन्दल, विभु अग्रवाल, ओम प्रकाश सिंहल , योगेश कुमार जैन (कसेरे), रिषी लाल चावला
अनिल कुमार अग्रवाल , मोहन लाल मदन गोपाल निर्वाचित किए गए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page