शिक्षक संघ ने शिक्षकों का समायोजन निरस्त करने की उठाई मांग

हापुड़।
जनपद में तैनात परिषदीय शिक्षकों के किये गये समायोजन को निरस्त करने की उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के मांग उठाई है। साथ ही जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर पारदर्शी,विभागीय नियमानुसार शिक्षकों को समायोजन करने की मांग की।
जिलाधिकारी को दिये पांच सूत्रीय मांग पत्र में शिक्षकों ने कहा कि समायोजन हेतु सूचियां सार्वजनिक कर आपत्तियां नहीं मांगने,समायोजिक शिक्षकों से विकल्प पत्र न भरवाकर सीधे स्कूलों का आवंटन कर देने,समायोजन की आड़ में अनेक शिक्षकों को पिछड़े विकास क्षेत्रों में से अगड़े विकास विकास क्षेत्रों में समायोजित कर स्थानान्तरण का लाभ दिया गया,जो कि प्रक्रिया में भ्रष्टïाचार को परिलक्षित होता है,समायोजित शिक्षकों को उनके कार्यरत विकास क्षेत्र में रिक्त पदों पर समायोजित न कर अन्य ब्लाकों में समायोजित किया गया,जबकि समायोजन यथा संभव विकास क्षेत्र से विकास क्षेत्र में किया जाना चाहिए,निर्वाचन कार्य में संलग्र बीएलओ शिक्षकों का भी अन्यत्र समायोजन किया गया है,वर्तमान में एसआईआर का कार्य गतिमान होने के कारण शिक्षकों को बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति के स्थानान्तरित नहीं किया जा रहा है।
इस अवसर पर शिक्षक अशोक कुमार,बिजेन्द्र कुमार,नीरज चौधरी आदि उपस्थित रहे।












